Breaking News

भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में संपन्न हुई किसान गोष्ठी

 

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

देश और प्रदेश में जिस प्रकार से किसान हितों की चिंता भाजपा सरकारें कर रही हैं इतिहास गवाह है कि ऐसी चिंता पूर्ववर्ती किसी भी दल की सरकारों ने नहीं किया है – भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री रमापति मौर्य

अंबेडकरनगर ÷ किसी भी देश के अर्थ व्यवस्था की मजबूत धुरी उस देश का किसान होता है जिसके कंधे पर देश की अर्थ व्यवस्था के साथ साथ जनता के भी भरण पोषण की महत्व पूर्ण जिम्मेदारी होती है।भाजपा की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही सरकारें किसान हित में विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित किया जा रहा है।जिसका लाभ प्रत्येक पात्र किसान को मिल रहा है।


उक्त विचार भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री रमापति मौर्य ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में संपन्न किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में जिस प्रकार से किसान हितों की चिंता भाजपा सरकारें कर रही हैं इतिहास गवाह है कि ऐसी चिंता पूर्ववर्ती किसी भी दल की सरकारों ने नहीं किया है।

किसान गोष्ठी को संबोधित करते रहते भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने किसानों के हितों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं से जनपद के किसान भाइयों को 6अरब 26 करोड़ रुपए उनके खाते में प्राप्त हो चुका है।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने किसान हित में किसान सम्मान निधि,मृदा स्वास्थ्य परीक्षण योजना,फसल बीमा योजना,उर्वरकों की खरीद,बीज खरीद पर छूट,कृषि यंत्रों की खरीद पर छूट का लाभ किसानों को सरलता से प्राप्त हो रहा है।

किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि विभाग के प्रचार प्रचार सलाहकार अनुज सिंह ने किसानों को मिलने वाले सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने गोष्ठी में मौजूद किसान भाइयों से कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जाने वाले योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे जानकारी विभिन्न माध्यमों से दिया जाता है।किसान भाई अधिक से अधिक लाभ उठाने का आवाहन किया।

गोष्ठी की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर और संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम नाथ शुक्ल ने किया।
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में संपन्न किसान गोष्ठी को जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,जिला महामंत्री/गोष्ठी संयोजक सुरेश कन्नौजिया,बाबा राम शब्द यादव,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद कुमार,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री संजय सिंह,विनय पाण्डेय,भाजपा नेता नन्द कुमार तिवारी राना,किसान मोर्चा जिला महामंत्री अमित पाण्डेय,प्रधान अभिषेक सिंह सिंटू ने संबोधित किया।

गोष्ठी में प्रमुख रूप से भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी,किसान मोर्चा जिला मंत्री अमित सिंह,संगम पाण्डेय,विनय पाण्डेय,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,नन्द लाल सिंह,वैभव तिवारी,नीरज कुमार,अरुण यादव,अंकित शर्मा,रोहित चौहान,विनोद तिवारी,विजय लक्ष्मी,भंवर नाथ विश्वकर्मा,मनोज शुक्ल,डाक्टर मस्तराम,प्रियंका शर्मा,शकुंतला देवी,सरिता चौहान,कलावती चौहान,रघुवीर निषाद,संजय तिवारी,शैलेंद्र गौड़ आदि शामिल रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

वाराणसी:नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने काल भैरव से ली अनुमति फिर भरा पर्चा भगवा रंग मे सराबोर हुई काशी

आईबीएन न्यूज : गंगा सप्तमी पर पीएम ने किया गंगा पूजन, गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ समेत …