
रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर। राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश महामंत्री दीपक भारद्वाज, प्रदेश प्रचार मंत्री व गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष फहीम खान मुख्यमंत्री से गोरक्षनाथ पीठ में मुलाकात कर दुबारा मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए सीजनल अमीनो व अनुसेवकों के विनियमितीकरण के सम्बंध में मांग पत्र सौंपा और साथ में बाके बिहारी जी मथुरा का प्रसाद भी सौंपा । जिस पर मुख्यमंत्री जी के द्वारा विनियमितिकरण के सम्बंध में सकारात्मक अस्वासन देते हुए प्रकरण को गंभीरता से लिया गया।
आज के कार्यक्रम में राजमंगल यादव, कौशलेंद्र तिवारी, नन्दलाल , तूफानी प्रसाद, हरिओम शर्मा, गजेन्द्र पाण्डे, अनिरुद्ध यादव, भोला यादव, रामदयाल, सुरेश मणि आदि भारी संख्या में सीजनल अमीन व अनुसेवक उपस्थित थे