Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 07 at 19.06.08

भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री का युवा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

युवा शक्ति के बल पर भाजपा पुनः 2022 में सत्ता में आएगी – हर्षवर्धन सिंह

07/08/2021 मवई अयोध्या – भारतीय जनता युवा मोर्चा के दूसरी बार प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर व अयोध्या आगमन पर रूदौली में अभिनंदन किया गया। भाजयुमो के आशीष शर्मा व शुभम तिवारी के नेतृत्व में भेलसर युवाओं ने हर्षवर्धन सिंह का फूल माला व अंगवस्त्र से स्वागत किया। भाजयुमो के आशीष शर्मा ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें कोदंड राम की काष्ठ प्रतिमा भेंट की। शुभम तिवारी , विनोद मिश्र ने उन्हें स्मृति चीन भेंट किया।

हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि रूदौली के युवा साथियों से उनका विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि 2022 में युवा शक्ति के बल पर फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने स्वागत के लिए आशीष शर्मा सहित उपस्थित सभी का आभार भी व्यक्त किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अतुल पाण्डेय , आकाश शर्मा , सुधीर गुप्ता ,मनीष चौरसिया , संदीप नवीन शुक्ला , अंकित गुप्ता , विनायक गुप्ता, हरि ओम् गुप्ता , पप्पू गुप्ता , हर्षित पाण्डेय , रोशन पाण्डेय , अरविंद , जीत बहादुर लोधी, अभिषेक सहित लोग उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0021

क्रूरता पूर्वक मारपीट कर वध हेतु ले जाए जा रहे 18 राशि गोवंश के साथ एक शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज 18 जून दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *