Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 24 at 7.26.26 PM

विश्व की सबसे कम उम्र की स्टार प्रचारक टुकटुक तिवारी को मिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद

 

गोशाईगंज के पूर्व विधायक खब्बू तिवारी की डेढ़ साल की मासूम बेटी टुकटुक अपनी मां आरती खब्बू तिवारी के साथ कर रही चुनाव प्रचार

ऐतिहासिक भीड़ देखकर मुख्यमंत्री योगी हुए गदगद

अंबेडकरनगर ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र IBN NEWS

अंबेडकरनगर 24 फरवरी – जिले के पश्चिमी छोर पर स्थित अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा के मया बाजार में मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा कर संबोधन दिया , संबोधन में सपा पर साधा जमकर निशाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में जब नौजवानों के लिए नौकरी निकलती थी तब तब सैफई खानदान की निकल पड़ती थी और वसूली जमकर होती थी और कोर्ट उस नौकरी पर स्टे देता था।

सरकार ने तय किया है कि सरकार बनने पर आने वाले 5 साल के अंदर प्रदेश के हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी या रोजगार दिया जाएगा। वर्तमान में 1 करोड नौजवानों को टेबलेट व स्मार्टफोन दिया गया है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है। हमने यह तय किया है अभी तो एक करोड़ स्मार्टफोन व टेबलेट दिए हैं सरकार बनने के बाद दो करोड़ और छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दिया जायेगा , मुख्यमंत्री योगी आज गोसाईगंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी आरती खब्बू तिवारी व रुदौली से भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र यादव के समर्थन में जनसभा की ।

भाजपा प्रत्याशी आरती खब्बू तिवारी की डेढ़ साल की मासूम बेटी टुकटुक तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी को देखते ही प्रणाम किया योगी जी ने सबसे कम उम्र की स्टार प्रचारक टुकटुक को आशीर्वाद दिया और मुख्यमंत्री योगी के साथ टुकटुक तिवारी ने जनता से अभिवादन किया और अपनी मां आरती खब्बू तिवारी की जीत के लिए अपनी नटखट आवाज में आने वाले 27 फरवरी को कमल के निशान पर मुहर लगाने का आग्रह किया ।।।।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *