Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 23 at 9.11.14 PM

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई बहन की मौत पुलिस ने दोनो शव पीएम को भेजे

 

बरेली फतेहगंज पश्चिमी ।ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सबार भाई बहन दोनो घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।

शाही-भिटौरा सड़क मार्ग पर शाही की तरफ से फतेहगंज पश्चिमी बहन को दवा दिलबाने जा रहे भाई बहन की बाइक में फतेहगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने गौहाना ईंट भट्ठा के पास बाइक में  टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक पर सबार गुड्डू (21)पुत्र मोहम्मद सफी और उसकी बड़ी बहन अफसाना (27)पत्नी भूरा निवासी चकदाह की घटना स्थल पर मौत हो गई। परिवार बालों ने बताया गुड्डू बहन को दवा दिलबाने कस्बा फतेहगंज पश्चिमी जा रहा था। गुड्डू की शादी चार माह पहले हुई थी।

गुड्डू चार भाईयों में तीसरे नम्बर का है। गुड्डू की दो बहन थी। गुड्डू के पिता की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। अफसाना अपनी ससुराल चकदाह से दो दिन पहले ही मायके लमकन आई थी।घटना बुधवार अपरान्ह करींब साढ़े तीन बजे की है।सूचना मिलने पर एसओ शाही अरविंद कुमार तोमर अधीनस्थों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर लिखापढ़ी की।और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले किया है। भाई बहन की मौत की खबर सुनकर घर मे कोहराम मच गया । और पूरे गाँव मे मातम छा गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0001

वाराणसी का एक युवक पिकनिक के दौरान लखनिया दरी झरने में डूब गया।

सोमवार को सुबह एस डी आर एफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *