Breaking News
IMG 20211228 163830

सिसवा विधान सभा से भाजपा के एक दर्जन दावेदार पर कौन होगा असली टिकट का हक़दार?

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार-महराजगंज
सिसवा विधान सभा ( 317 ) से भाजपा में एक दर्जन से ज्यादा टिकट के दावेदार इस समय क्षेत्र में जनसम्पर्क करने में लगे हुए है लेकिन पार्टी किसको चुनाव के लिए टिकट देगी यह तो समय पर पता चलेगा पर दावेदारों की अपनी अपनी गणित है और सभी टिकट के लिए दावा कर रहे है जो क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है।

बताते चले कि सिसवा विधान सभा से वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में भाजपा से प्रेमसागर पटेल को टिकट मिला था और प्रेमसागर पटेल चुनाव जीत गये।अब 2022 में विधान सभा चुनाव होने जा रहा है ऐसे में इस विधान सभा से भाजपा में एक दर्जन से ज्यादा टिकट के दावेदार क्षेत्र मे जनसम्पर्क कर रहे है। गांव-गांव ही नही बल्कि बिजली के खम्भों पर होर्डिंग भी लगने लगे है। कई दावेदार तो बाकायदा वाहनों से प्रचार भी करवाने लगे है ऐसे मे क्षेत्र की जनता में यह चर्चा बना हुआ है कि वास्तव मे किस को टिकट मिलेगी? जब कि दावेदार अपनी-अपनी गणित से टिकट को पक्का मान रहे है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *