Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 23 at 5.09.28 PM

अवैध देशी पिस्टल, मैगजीन व देशी तमंचा के साथ तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

 

बाइक को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।WhatsApp Image 2024 04 23 at 5.09.28 PM

मीरजापुर।थाना अहरौरा पुलिस बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इमलिया चट्टी चौकी प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता मय पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग गस्त में लगे हुए थे तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि मोटर साइकिल UP67V 5802 सवार तीन संदिग्ध व्यक्तिय जा रहे हैं।

तभी पुलिस द्वारा घेरा बंदी करके जरगो जलाशय (सुलिश) के पास एक अवैध 32 बोर देशी पिस्टल, दो मैगजीन, दो अवैध देशी तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर, बाइक सवार तीन अभियुक्त प्रियांशु पटेल पुत्र अरूण पटेल (20) वर्ष निवासी विशेषरपुर थाना नौगढ़ा जनपद चन्दौली, संदीप पटेल पुत्र दिनेश पटेल (20) वर्ष, सतीश पटेल उर्फ सोनू पटेल पुत्र सियाराम सिंह (22) वर्ष निवासी बनौरा थाना पनूगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।
इमलिया चट्टी चौकी प्रभारी ने बताया की तीनो अभियुक्त के पास से जामातलासी की गई तो 990 रुपये नगद व तीन मोबाइल फोन मिला।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *