Breaking News

माननीय मुख्यमंत्री जी आपके सूबे में 90% ग्रामीण पत्रकार गैर मान्यता प्राप्त है उनकी सुधि कब लेंगे?

 

आपकी ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना’ केवल मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए

केंद्रीय कार्यालय मझौली राज (उत्तर प्रदेश)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय आदित्यनाथ जी को ट्वीट करके कहा है आपकी ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना’ जो मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए जारी की गई है उसे और विस्तार देने की जरूरत है, क्योंकि प्रदेश में मान्यता प्राप्त पत्रकार केवल 5 से 10 फ़ीसदी है|

IMG 20211228 WA0020
शेष पत्रकार ग्रामीण है जो आसुविधाओं से लड़ते हुए अपना पत्रकारिता का धर्म निर्वहन करते हैं। जिन्हें आपने अपने कार्यकाल में कोई सुविधा नहीं दी है। जबकि सुविधा के असली हकदार यही ग्रामीण पत्रकार हैं।

IMG 20211228 WA0019
श्री सिंह ने मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ से प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया एवं वेब चैनल मीडिया के ग्रामीण पत्रकारों के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश भर में फैले 200 से अधिक पत्रकार संगठनों से इस मांग को जोरदार तरीके से उठाने की अपील की है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *