Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 22 at 9.46.39 AM 1

गाजीपुर:बीच शहर घंटो दहकती रही आग ब्रांडेड शोरूम रुम सहित इलेक्ट्रिक की दुकान गोदाम सबकुछ खाक

 

टीम आईबीएन न्यूज

राकेश की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 04 22 at 9.46.39 AM 1

शहर के बीच विशेश्वरगंज चौकी के सकलेनाबाद मंदिर के ठीक सामने कूलर व इन्वर्टर बैटरी की दुकान व गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। आगलगी की घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया ।

जानकारी के मुताबिक विशेश्वरगंज चौकी के पास मुख्य मार्ग पर बंद हो चुके कूलर व इन्वर्टर- बैटरी की दुकान के साथ कपडे के ब्रांडेड शोरुम व गोदाम से रात नौ बजे के आसपास धुआ निकलने लगा यह देख राहगीरों ने शोर मचाना शुरू किया । शोर सुनकर आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी उस दुकान के मालिक सचिन को लोगो ने दी ।

जब तक परिवार के लोग अपनी दुकान पर पहुंचे तब तक आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया था। जिसके बाद लोगों ने आगलगी की घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद तत्काल एक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। लेकिन दुकान व गोदाम का शटर बंद होने के कारण आग बुझाने में कठिनाई हो रही थी।WhatsApp Image 2024 04 22 at 9.46.39 AM

फिर जेसीबी के माध्यम से शटर तोड़ा गया तो आग की लपटें बाहर निकलने लगी। फिर किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। तबतक दुकान व गोदाम का सामान जलकर राख हो गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि आज पास के लोगों का काफी सहयोग मिला।

भीषण अग्नि काड मे कपडे का शोरूम भी खाक हुआ है जिसमे तकरीबन लाखो का सामान जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद वाराणसी गाजीपुर मार्ग अवरुद्ध होने से मुख्य मार्ग घंटो बाधित रहा। हालाकि कोतवाली पुलिस की सजगता से सब कुछ सामान्य हो गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *