Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 22 at 5.17.14 PM

विद्यालय में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्र छात्राओ को किया गया सम्मानित

 

मीरजापुर। जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज अहरौरा सर्वाधिक अंक हासिल कर जनपद स्थान हासिल करने एव विधालय का नाम रोशन करने वाले छात्र छात्राओं को सोमवार को विद्यालय में सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2024 04 22 at 5.17.14 PM
जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अहरौरा में इण्टर (बायो) की छात्रा कुमारी आरुषि जिसने बोर्ड परीक्षा में जनपद में सातवां स्थान 94.2% अंकों के साथ प्राप्त किया है।
और हाई स्कूल के छात्र द्वय पीयूष कनौजिया एव अंकित यादव जिन्होंने 96% अंकों के साथ जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया को विद्यालय परिवार द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक शुभेन्द्र कुमार जायसवाल ने बताया की तीनों छात्र विद्यालय के गौरव है। इनका माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया गया।
उनके कक्षाध्यापक रविप्रकाश सिंह और भगवान दास के साथ ही अन्य अध्यापकों ने इन छात्रों के उज्वल भविष्य का शुभाशीष एवं शुभकामनाएं दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता विरेन्द्र श्रीवास्तव ,प्रबंध समिति के सदस्य हनुमान दास जायसवाल, कमलेश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *