Breaking News
IMG 20220327 115343

सेंट जोसेफ्स स्कूल के पूर्व छात्र विशाल जायसवाल ने सिसवा क्षेत्र का बढ़ाया मान

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज के सिसवा ब्लॉक के ग्राम सभा हरपुर पकड़ी निवासी विशाल जायसवाल JRF में आल इंडिया 91 रैंक पर चयनित होकर अपने स्कूल, क्षेत्र,गुरुजनों व अपने परिवार का मान सम्मान बढ़ाया हैl

बताते चले कि विशाल जायसवाल ने 2021 में नेट परीक्षा पास किया था तथा इसके बाद मार्च 2022 में गेट परीक्षा पास करने के बाद 24 मार्च को जे आर एफ में आल इंडिया में 91 रैंक हासिल कर अपने स्कूल सेंट जोसेफ, गुरुजनों, क्षेत्र व परिवार का मान सम्मान बढ़ाया है।विशाल ने अपनी हाई स्कूल तक की पढ़ाई सेंट जोसेप्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवा से,इंटरमीडिएट सेंट्रल एकेडमी गोरखपुर से, बी एस सी बायो सेंट एंड्यूज कालेज गोरखपुर से और एम एस सी गोरखपुर विश्वविद्यालय से पूरी की है।विशाल जायसवाल के बड़े भाई पंकज जायसवाल बीटेक कम्प्यूटर साइंस व छोटा भाई संदीप जायसवाल एल एल बी की पढ़ाई कर रहे है।विशाल की इस सफलता पर सेंट जोसेफ्स स्कूल के शिक्षा जगत के महान गुरु कहे जाने वाले प्रधानाचार्य ओ० ए० जोसेफ़,प्रबंधक बिन्सी जोसफ,अंग्रेजी प्रवक्ता फणीन्द्र कुमार मिश्र, इंचार्ज प्रेमसागर चौबे व मुन्ना पांडेय, टीचर सेक्रेटरी धनंजय मिश्र, आफिस इंचार्ज भुनेश्वर मिश्र,उप प्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह,सतीश कुमार मिश्र, सतीश तिवारी,राजकुमार सिंह,अरविंद जायसवाल, शिवम जायसवाल, अनिल पाण्डेय,अजय वर्मा,पुण्डरीक गुप्ता,नितेश श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, नीरज मद्धेशिया, सुधा यादव, उमेश नाथ त्रिपाठी, पिता विनोद कुमार जायसवाल व माता बिंदु जायसवाल सहित अन्य तमाम लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जववल भविष्य की कामना की है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *