Breaking News

यूपी की तमंचे वाली दुल्हनिया: दूल्हे ने पकडा हाथ और दुल्हन करने लगी फायर

 

टीम आईबीएन न्यूज़

प्रतापगढ़ में दूल्हे का हाथ थामकर स्टेज पर जा रही दुल्हन ने दागी हवा में गोली, वीडियो वायरल.

इस वायरल वीडियो के बारे में पता चला है कि यह प्रतापगढ़ में जेठवारा इलाके के गांव का है

दूल्हा बरात लेकर पहुंचा था। वह स्टेज पर खड़ा था तभी दुल्हन को लेकर परिवार की महिलाएं आती हैं। दूल्हे ने दुल्हन की तरफ हाथ बढ़ाया। इस पर दुल्हन ने एक हाथ से दूल्हे का हाथ थामा और अपने दूसरे हाथ से हवा में तमंचा तानकर गोली दाग दी.

यूपी के प्रतापगढ़ जिले मे कुछ ही समय पहले एक दूल्हे का फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ था। शामली जिले में घोड़ी पर सवार दूल्हे ने तमंचे से फायरिंग की थी और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। अब इससे भी बढ़कर निकली है एक दुल्हन प्रतापगढ़ की जिसने शादी के स्टेज पर चढ़ने से पहले हवा में गोली दागी। फिर दूल्हा हाथ पकड़कर उसे स्टेज पर लाता है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्रतापगढ़ पुलिस ने वीडियो को सही बताते हुए कहा है कि मुकदमा लिखकर दुल्हन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एक हाथ से दूल्हे का हाथ थामा और दूसरे हाथ से किया हवा में फायर

इस वायरल वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि यह प्रतापगढ़ जनपद में जेठवारा इलाके के लक्ष्मण के पुरवा गांव का है। वहां 30 मई को शादी थी। दूल्हा बरात लेकर पहुंचा था। वह स्टेज पर खड़ा था तभी दुल्हन को लेकर परिवार की महिलाएं आती हैं। दूल्हे ने दुल्हन की तरफ हाथ बढ़ाया। इस पर दुल्हन ने एक हाथ से दूल्हे का हाथ थामा और अपने दूसरे हाथ से हवा में तमंचा तानकर गोली दाग दी। वीडियो में गोली चलने की आवाज के बाद धुआं फैलता दिखता है।

 

इसके बाद तालियां और सीटियां बजती हैं। दूल्हन को दूल्हा स्टेज पर ले जाता है। शादी में हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद ऐसी घटनाएं होती रहती हैं लेकिन शामली में घोड़ी पर सवार दूल्हे के बाद अब प्रतापगढ़ में दुल्हन का हवा में गोली दागते वीडियो वायरल होने से लोगों के साथ ही पुलिस भी भौंचक है।

तो अब नयी नवेली दुल्हन को हो सकती है जेल

इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो को प्रतापगढ़ के जेठवारा का बताया जा रहा है मगर पुलिस की तरफ से अभी इसकी पुष्टि होनी बाकी है।

यह भी देखना होगा कि कानून तोड़ने वाली दुल्हन के खिलाफ क्या एक्शन लेती है पुलिस। जेठवारा थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि वीडियो और वाकया सही है। यह रविवार रात का वीडियो है। इस मामले में मुकदमा लिखा जा रहा है। दुल्हन और अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *