Breaking News
IMG 20220220 212013

केंद्रीय वित्त मंत्रीपंकज चौधरी ने जिगिना गाँव में लोगों से ऋषि त्रिपाठी को वोट देकर विजयी बनाने की लगायी गुहार

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
जनपद महराजगंज के चहेते मृदुभाषी सांसद पंकज चौधरी जो महराजगंज जनपद से 2019 में छठवीं बार सांसद चुने गए और वर्तमान में वह एक सांसद होने के साथ साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भी हैं, आज जिगिना गांव में लोगों से ऋषि त्रिपाठी को वोट देकर विजयी बनाने की पुरजोर अपील की ।

बताते चले कि महराजगंज का संसदीय क्षेत्र काफी बड़ा है जिसके कारण पूरा क्षेत्र भ्रमण करना मुश्किल हो जाता है लेकिन वह ग्राम पंचायत जिगिना में पहुँचकर नौतनवां विधानसभा के भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी के पक्ष में जिगिना वासियों से वोट देने की अपील की। ऋषि त्रिपाठी का चुनाव चिन्ह भोजन भरी थाली है।इस बाबत केन्दीय वित्त राज्य मंत्री से ग्रामीणों ने राशन एवं आवास की अनियमितता के विषय में शिकायत की जिसमें मंत्री जी ने ग्राम प्रधान एवं कोटेदार की कमी बताते हुए 2024 तक सभी पात्र गृहस्थों को भरपूर राशन व आवाज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

मीडिया कांफ्रेस में वित्त राज्य मंत्री ने पूरे उत्तर प्रदेश में 2017 की विधानसभा चुनाव से अधिक सीटें जीतने की बात कही है ।इसी क्रम में ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि योगी जी के शासन में बार्डर पर तस्करी बन्द हुआ व गुंडा माफिया दहशत में है । इस अवसर पर जिगिनावाली समयमाता मंदिर के सेवक सीताराम बाबा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी समीर त्रिपाठी, पत्रकार जगदीश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि बब्लू सिंह, प्रधानाचार्य कृष्णमुरारी चौधरी, समाजसेवी संतोष त्रिपाठी, हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय, प्रदीप पांडेय, संतोष पांडेय, पियूष मिश्र, राकेश पटेल एवं क्षेत्र की भोलीभाली जनता मौजूद थी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *