Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 21 at 8.22.30 AM

नेहरू युवा केंद्र की तरफ से दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: जिला नेहरू युवा केंद्र की तरफ से गांव छांयसा में नेहरू कल्याण शिक्षा समिति छांयसा के माध्यम से दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस खेल कूद प्रतियोगिता में दो ब्लॉक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ऊंची कूद,लम्बी कूद,रस्सी कूद,लड़कियों की 400 मीटर दौड़,लड़को की 400 व 1600 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इसके साथ कुश्ती 32 किलोग्राम,36 किलोग्राम,40 किलोग्राम,45 किलोग्राम,50 किलोग्राम,55 किलोग्राम भारवर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में लगभग 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल कूद प्रतियोगिता की अध्यक्षता रविंद्र मोहन जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र ने की।

इसमें मुख्य अतिथि ओमप्रकाश ऐडवोकेट (वरिष्ठ समाज सेवी), अजित भाटी ऐडवोकेट (वरिष्ठ समाज सेवी),जगदीश धनवंतरी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त आयोजन में डॉ.रमेश,धरम सिंह भाटी,शोभा राम खलीफा,शेरा कोच,बृजेश,विशाल,संकेत भाटी रूरल यूनिक संस्था,सतबीर युवा सोच संस्था,शिवम भी मौजूद रहे।इस आयोजन का संचालन नेहरू कल्याण शिक्षा समिति के अध्यक्ष भीम सैन व सतपाल भाटी (राज्य पुरुस्कार विजेता) ने किया तथा नेत्रपाल सिंह (स्टार वायर इंडिया लिमिटेड छांयसा) ने कंपनी की तरफ से योगदान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोविन्द गांधी अध्यक्ष युवा सेवा संगठन शाखा छांयसा ने पूरा सहयोग दिया। सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा इनाम वितरित किए गए। मंच संचालन सागर मल्होत्रा ने किया। सभी अतिथियों ने बच्चो को खेलो में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई तथा बच्चो ने भी नेहरू युवा केंद्र का धन्यवाद किया। राजेश सरपंच ने अतिथियों का धन्यवाद किया। दोनों ब्लॉक के बहुत से लोगो ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया।

प्रथम दिन 19 फरवरी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल छांयसा की मुख्याद्यापिका शशि यादव ने खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। डी.पी यशवीर तेवतिया ने बच्चो को खेल करवाए। आज रविवार को दूसरे दिन सुबह 8 बजे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 400 मीटर तथा 1600 मीटर दौड़ आयोजन किया गया। रेस्ट हाउस छांयसा में कुश्ती का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लम्बी कूद में मोहित ने प्रथम व कपिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में आकाश ने प्रथम व बंटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रस्सी कूद में ऋतू ने प्रथम व लक्की भाटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर लड़कियों की दौड़ में लक्की ने प्रथम व बरखा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 400 मीटर लड़कों की दौड़ में कपिल ने प्रथम व मोहित अलावलपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।1600 मीटर दौड़ में भी कपिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व विष्णु अट्टाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती 32 किलोग्राम में हितेश प्रथम व देवा द्वितीय रहा, 36 किलोग्राम वजन में प्राइस प्रथम व द्वितीय स्थान मयंक ने प्राप्त किया,40 किलोग्राम में विनय प्रथम व करन द्वितीय स्थान पर रहा। 45 किलोग्राम वजन में रुपेश ने प्रथम व हर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 किलोग्राम वजन में देव मोहना ने प्रथम व नितिन ने द्वितीय प्राप्त किया। 55 किलोग्राम वजन में बंटी ने प्रथम व नरेंदर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *