Breaking News

भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला चिकिसालय में चला स्वच्छता अभियान

 

परिसर की साफ सफाई कर चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को भाजपा नेताओं ने वितरित किया फल

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकर नगर ÷ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए कई स्थानों पर स्वयं सफाई कर जन समुदाय को अपने आस पास के स्थानों को स्वच्छ रखने की प्रेरणा दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा नेताओं के साथ जिला चिकिसालय में स्वच्छता अभियान चला कर परिसर की साफ सफाई कर चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा एवम भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित महत्मा ज्योतिबा फूले संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में सफाई किया।जिला चित्सालय में फल वितरण के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश ने सी एम ओ आफिस जाकर विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शाइन बोर्ड पर हस्ताक्षर किया।उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री कांत शर्मा से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर योजनाओं का लाभ आसानी और समय से जन सामान्य तक पहुंचाने के लिए बात की।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गरीब जनता के साथ साथ सभी के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए दर्जनों स्वास्थ्य योजनाओं को लागू किया है।प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना,आयुष्मान भारत,जननी सुरक्षा योजना, गोल्डेन स्वास्थ्य कार्ड,मिशन इंद्र धनुष,मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेला,सभी जनपदों में मेडिकल कॉलेज,प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना,गरीबों के निःशुल्क इलाज हेतु मुख्य मंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा कोष का गठन सहित अन्य कई योजनाएं संचालित किए जा रहे हैं।जिसका लाभ पात्रता के अनुसार सभी को प्राप्त हो रहा है।
उपरोक्त कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, सी एम ओ डाक्टर श्री कांत शर्मा,जिला चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश,डॉ मनोज शुक्ल,डॉ संजय वर्मा,डॉ संजय वर्मा, डॉ हर्षित,डॉ मुकुल त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री विनय पांडेय,शिव पूजन राजभर,भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू अनुराग त्रिपाठी,जिला प्रबंधक स्वच्छता अभियान सत्य प्रकाश मिश्र,डाक्टर संतोष कुमार सिंह,डाक्टर विनोद कुमार,युवा मोर्चा महामंत्री अतुल मिश्र, सुधांशु त्रिपाठी,पिछड़ा मोर्चा सदस्य कमलेश मौर्य,गगन मिश्र,हितेंद्र सिंह,धर्मेंद्र कुमार नीरज आदि शामिल रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

मवई अयोध्या – गठबंधन प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में पूर्व मंत्री रुश्दी ने झोंकी ताकत

  मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS दर्जनों ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर जनता से की अपील …