Breaking News

विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती आज

 

अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा

हर वर्ष वैशाख माह में परशुराम जयंती मनाई जाती है। भगवान विष्णु के भक्तों के लिए यह जयंती बेहद विशेष मानी जाती है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु के छठे स्वरूप भगवान परशुराम जी का जन्म हुआ था।

परशुराम भगवान विष्णु के छठे स्वरूप माने जाते हैं भगवान परशुराम, सात चिरंजीवी में से हैं एक।वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाई जाती है परशुराम जयंती।भगवान विष्णु के दसवे अवतार कल्कि के गुरु माने जाते हैं भगवान परशुराम।
परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे स्वरूप के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। हर वर्ष परशुराम जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर पड़ती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल में हुआ था इसीलिए प्रदोष काल में जब तृतीया तिथि प्रारंभ होती है तब इसे परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है।

मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु के छठे स्वरूप ने धरती पर राजाओं द्वारा किए जा रहे अधर्म, पाप और जुल्म का विनाश करने के लिए जन्म लिया था। इतना ही नहीं, हिंदू मान्यताओं के अनुसार, यह कहा जाता है कि सात चिरंजीवी पुरुषों में से परशुराम एक हैं और वह अभी भी इस धरती पर जीवित हैं।
इसीलिए भगवान राम और कृष्ण की तरह परशुराम जी की पूजा नहीं की जाती है लेकिन उडुपी समेत साउथ इंडिया में ऐसे कई मंदिर हैं जो भगवान परशुराम को समर्पित हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *