Breaking News

सच्चे अर्थ में पत्रकार – मित्र हैं शिवराज सिंह चौहान

 

ब्यूरो रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN NEWS अनूपपुर मध्यप्रदेश

सभी पत्रकारों को कोरोना सुरक्षा घेरे में लेने से प्रदेश के पत्रकारों ने जताया आभार

अनूपपुर / मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सच्चे अर्थों में पत्रकार – मित्र हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमण के बीच समाचार कव्हरेज का कठिन कार्य करने वाले प्रदेश के सभी पत्रकारों को कोरोना सुरक्षा दायरे में लाकर पत्रकारों एवं उनके परिजनों का मुफ्त इलाज करवाने की घोषणा करके पत्रकारों को बड़ी चिंता से मुक्त कर दिया है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पत्रकार मनोज द्विवेदी ने कहा कि हम सभी पत्रकार मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं म प्र सरकार के प्रति आभारी हैं , उन्हे धन्यवाद देते हुए प्रदेश के पत्रकारों को शुभकामनाएँ प्रदान करते हैं।

उल्लेखनीय है कि अक्षय तृतीया , ईद पर्व के दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार साथियों व उनके परिवार के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
उन्होने कहा कि प्रदेश के मीडिया के साथियों का कोरोना का इलाज सरकार कराएगी। मीडिया के प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल के सभी सदस्य अधिमान्य और गैर अधिमान्य साथियों का कोरोना के इलाज की चिंता सरकार करेगी ।

इस योजना में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल के संपादकीय विभाग में कार्य कर रहे सभी पत्रकार, डेस्क में पदस्थ पत्रकार साथी, कैमरामैन, फोटोग्राफर सभी को कव्हर किया जाएगा ।
मीडिया के साथियों के परिवार के कोरोना इलाज की चिंता भी सरकार करेगी । सभी मीडिया के साथी करोना महामारी के काल में जन जागरण का धर्म निभा रहे हैं।मध्य प्रदेश में अधिमान्य और ग़ैरअधिमान्य पत्रकार साथियों को पहले से ही पत्रकार बीमा योजना अंतर्गत इलाज की व्यवस्था की गई है। पत्रकार कल्याण योजना द्वारा सहायता दी जा रही है ।

शासकीय अस्पताल , अनुबंधित निजी अस्पताल में सभी के लिए मुफ़्त इलाज की सुविधा भी है।
अब हमारे प्रदेश भर के प्रिंट , इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया के सम्पादकीय विभाग के सभी मीडिया कर्मी – अधिमान्य या ग़ैरअधिमान्य – और उनके परिवार को कोविड का उपचार सरकार कराएगी ।

ताकि पत्रकार साथी अपना और अपने परिवार का कोविड के संक्रमण होने पर आसानी से इलाज कर सके।
इस घोषणा के साथ ही अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी, पुष्पराजगढ के पत्रकारों में हर्ष है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *