Breaking News

सीढ़ी के पास खड़ी बाइक ले उड़े चोर

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा नगरपालिका परिषद निवासी चाय दुकानदार गुड्डू मद्धेशिया की बाइक उसके दरवाजे से ही बीती रात चोरो ने उड़ा दी। इस बाबत पीड़ित चाय दुकानदार ने कोठीभार थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।बताते चले कि सिसवा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर उन्नीस शिवाजी नगर (अमरपुरवां) निवासी चाय दुकानदार गुड्डू मद्धेशिया शुक्रवार की रात करीब दस बजे दुकान बंद कर अपनी हीरो आई स्मार्ट बाइक संख्या यूपी 56 पी-9584 से घर गये और उसे बरामदे के बगल में बनी सीढ़ी के पास खड़ा कर अंदर सोने चला गये लेकिन जब वह शनिवार की सुबह उठ कर दुकान पर जाने के लिए बाहर निकले तो सीढ़ी के पास से बाइक गायब थी। इसके बाद वह कोठीभार पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किये है। इस बाबत थानाध्यक्ष रामअशीष सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर मामले का खुलासा किया जायेगा।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *