Breaking News
IMG 20220515 164921

खेत में किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

Ibn24×7news
सिंदुरिया महाराजगंज
जनपद महराजगंज के सिंदुरिया सोनवल के सीवान में रविवार की सुबह एक किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

इस बाबत जानकारी मिलते ही आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए तथा ग्रामीणों ने किशोरी को पहचानने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंचें पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने लाश का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।

मिली खबर के मुताबिक रविवार की सुबह पिपरा कल्याण निवासी सूरज पटेल सोनवल के सीवान में अपना खेत देखने गए थे कि इसी दौरान सिवान में एक किशोरी का शव दिखाई दिया जिसे देखते ही सूरज ने ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर थानाधक्ष रामकृष्ण यादव के साथ फोरेंसिक और स्वाट टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुट गई है। किशोरी के शव के पास से उसका चप्पल और बाल का जुड़ा बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि सोनवल और सिंदुरिया के सीवान में किशोरी का शव बरामद हुआ है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है।मृतका का के गले पर काले निशान मिले हैं, ऐसा प्रतीत हो रहा है, कि मानों गला दबाकर हत्या की गई है । छानबीन की जा रही है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *