Breaking News

नकदी जेवरात सहित लाखो रुपये की चोरी

Ibn24×7news
परतावल/महराजगंज
जनपद महराजगंज के नगर पंचायत परतावल क्षेत्र के कप्तानगंज रोड स्थित ढ़ाठर टोला निवासी महेन्द्र विश्वकर्मा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी उठा ले गये।

IMG 20220520 WA0016घटना की जानकारी मकान मालिक को शुक्रवार की सुबह हुई।और पुलिस को सूचना दिया गया मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है।स्मरण रहे कि महेन्द्र विश्वकर्मा छत्तीसगढ़ में काम करते है तथा घर पर उनकी पत्नी सोमारी व माता लिलावती रहती है ।सोमवार उनकी पत्नी और मां उनसे मिलने छत्तीसगढ़ चली गई शायद इसी का लाभ लेकर गुरूवार की रात चोरो ने घटना को अंजाम दे दिया। फिलहाल घटना स्थल पर सीओ सदर अजय सिंह चौहान के साथ फांरेंसिक टीम ने जायजा लिया है। इस बाबत सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि मामले की गहनता पूर्वक जांच की जा रही है और जल्द ही चोरो का पता लगा लिया जायेगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *