Breaking News
IMG 20220520 134358

न्यू स्टार क्लब रुद्रापुर के तत्वधान में फाइनल मैच हुआ आयोजित

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
न्यू स्टार क्लब रुद्रापुर के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पत्रकार संघ के जिला कोषाध्यक्ष महाराष्ट्र टीवी न्यूज़ के जिला प्रभारी अश्विनी कुमार तिवारी के द्वारा फीता काट कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया गया जिसमें रुद्रापुर की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।

जहाँ विपक्षी टीम ने 15 ओवर के मैच में 14 ओवर में ही 97 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई वहीं दूसरी पाली में रुद्रापुर की टीम ने 10 ओवर में ही 5 विकेट गिरा कर जीत को हासिल किया। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र टेलीविजन के जिला प्रभारी अश्वनी कुमार तिवारी के द्वारा जीते हुए टीम को ₹8000 नगद एवं उपविजेता को ₹4000 नगद पुरस्कार दिया गया। इस दौरान रमेश चौहान, कमरुद्दीन अंसारी, रहमत अली व न्यू स्टार क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र यादव, उपाध्यक्ष सफी मोहम्मद एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित रही।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *