Breaking News

पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर दबंगो के खिलाफ किया कार्यवाही की मांग ।

रिपोर्ट अभिषेक चौबे

गोरखपुर। जिले में अभी भी दबंगो की दबंगई गयी नही है चाहे जो भी सरकार हो दबंग अपनी दबंगई के बल पर कायम है ।
सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सुरगहना की जहा पर गांव के मुकेश यादव पुत्र स्व0 हरिकेश यादव ने थाने में बीते 12 जून को ही लिखित तहरीर देकर अपने लिए न्याय की गुहार लागई है। जिसमे गांव के ही सतीष,पंचम,मंजेश,मान सिंह, के खिलाफ शिकायत किया है। ये भी आरोप है कि ये लोग आये दिन किसी न किसी पर हमला कर देते है और काफी मनबढ़ किस्म के लोग है गांव के लोग भी इन लोगो से भय खाते है। इन लोगो के द्वारा आये दिन रास्ते मे आते जाते समय और फ़ोन पर गाली गलौज के साथ धमकी भी दिया जा रहा है जिसका कुछ आडियो भी सुरक्षित है। बीते 12 जून दिन में करीब 9 बजे पीड़ित घर से सहजनवा किसी काम से आ रहा था वहा पहले से घात लगाकर बैठे दबंगो ने गाली देते हुए दौड़ा लिया गांव में भाग के जान बचाया । क्या पुलिस इसी तरह मौन बैठी रहेगी ? इस बावत जब थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय से बात हुई तो उनका कहना था कि मामला संज्ञान में आया था लेकिन पिपरौली में चुनाव और मतगणना के कारण कार्यवाही नही हो पाई थी लेकिन अब मामले की जांच कर कार्यवाही करते है ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *