Breaking News

जुमें की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
स्थानीय नगर सिसवा बाजार में जुमे की नमाज कड़ी प्रशासनिक व पुलिस व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हुई ।

IMG 20220624 WA0023संवेदनशील थाना कोठीभार में एडीएम महाराजगंज पंकज वर्मा ,एसडीएम निचलौल सत्य प्रकाश मिश्रा व पुलिस उपाधीक्षक /क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे , बीडीओ सिसवा ,प्रभारी निरीक्षक रामाशीष यादव सिंह व तमाम पुलिस कर्मी उपस्थित रहे ।जुमे की नमाज में सभी स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी तथा प्रत्येक मस्जिद व धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया था ।सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी प्रमुख चौराहों पर व मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रही, कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है ।जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हूयी।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *