Ibn24×7news
श्यामदेउरवा महराजगंज
जनपद महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ऊटी में शुक्रवार को लगभग 5 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक 12 वर्षीय मासूम की मौत हो गई जिससे पुरे गाँव में मातम छा गया।बताते चले कि शुक्रवार के दोपहर से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। कुछ जगह गरज तड़क के साथ बारिश भी हुई। उसी समय शाम के लगभग 5 बजे ग्राम सभा ऊटी में खजांती प्रसाद का छोटा पुत्र विवेक (12) बारिश में अपने घर के सामने नहा रहा था। उसके साथ गांव के कुछ और बच्चे नहा रहे थे। उसी दौरान आसमान से तड़क के साथ बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से विवेक की मौके पर ही मौत हो गयी।
Check Also
देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …