Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
आज दिनांक 24 जून 2022 को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में इन्कलाबी नौजवान सभा अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान संजय निषाद इन्कलाबी नौजवान सभा प्रदेश सह सचिव के नेतृत्व में सिसवा ब्लॉक के ग्राम सोनबरसा चौराहे पर नौजवानों ने हाथों में गत्ते पर लिखे विरोधी स्लोगन को लेकर विरोध जताया और मांग किया कि ‘अग्निपथ योजना’ सरकार जल्द से जल्द वापस ले तथा सेना एवं सभी सरकारी संस्थाओं में खाली पड़े पदों पर अविलंब नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू की जाय । इस बाबत सभी नौजवानों ने अपनी-अपनी बात रखी ।इस दौरान संजय निषाद ने कहा कि देश के बड़े चंद पूजीपतियों के इशारे पर चलने वाली भाजपा की सरकार देश के संपत्तियों को निजी हाथों में बेच रही हैं ।सेना का भी ठेका करण हो रहा है। देश की सुरक्षा एजेंसियों को भी बेचा जा रहा हैं जो देश के लिए खतरनाक है । उन्होंने आगे कहा कि बिल्कुल किसान आंदोलन की तरह हम नौजवान भी शांति पूर्वक आन्दोलन करेंगे और इस सरकार को झुकाएंगे तथाअग्निपथ योजना को वापस करा कर ही मानेंगे ।इस दौरान मिथुन यादव,दीनबंधु यादव,बाल्मीकि गौड़,प्रेमलाल गुप्ता,दिलीप मौर्या,व्यास निषाद,अनिल गुप्ता,डॉक्टर अवधेश यादव ,चंदन,चौधरी ,मनीष गौड़ ,सतेंद्र चौधरी व जनार्धन यादव सहित तमाम नौजवान शामिल रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र