Breaking News

विधायक ने जुनेदपुर पहुंच कर शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस,दी आर्थिक मदद

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

13/06/2021 मवई अयोध्या – मवई थाना क्षेत्र के ग्राम जुनेदपुर में कच्चा मकान गिरने से हुई बालिका की दर्दनाक मौत का समाचार सुनकर विधायक राम चन्द्र यादव ने उप जिलाधिकारी रूदौली के साथ मौके पर पहुंच कर शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा उन्हें हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।विधायक राम चन्द्र यादव ने घर पहुंच कर एक एक करके सभी घायलों को पूरी आत्मीयता के साथ देखा।उन्होंने ए डी एम से मोबाइल पर वार्ता करके घटना के सम्बन्ध में जानकारी देकर तत्काल आर्थिक सहायता के सम्बन्ध में बात की।

उन्होंने उपस्थित उप जिलाधिकारी विपिन सिंह से बरसात से पहले मुख्यमंत्री आवास दिलाने के लिये की भी बात कही। एस डी एम विपिन सिंह ने सरकार द्वारा दी जाने वाली दैवीय आपदा राशि को शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया।इसके बाद उन्होंने मवई चौराहा पर स्थित एक अस्पताल में भर्ती गम्भीर रुप से घायल बुजुर्ग महिला को देखने पहुंचे तथा अस्पताल के संचालक को बुजुर्ग महिला के इलाज में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिये।विधायक घायल के परिजनों को आर्थिक सहायता भी दी।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में भारत की सीमाएं हुई सुरक्षित:कृष्णपाल गुर्जर

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट   फरीदाबाद:भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस …