Breaking News

जुनेदपुर गांव में कच्चा मकान गिरने से सात वर्षीय बच्ची की मौत,चार घायल

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

मवई अयोध्या – मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत जुनेदपुर में शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे समाचार पत्र विक्रेता मो0 अजीर खाँ का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा।जिसके नीचे आने से अजीर की दोनों लड़की अर्सिया बानो 7 वर्ष ,तबस्सुम 15 वर्ष लड़का जुनेद 10 वर्ष पत्नी मेहनाज बानो 40 वर्ष तथा सास नफीस फातिमा 78 वर्ष मलबे में दब गई।घटना की जानकारी होने पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच कर मलबे में दबी हुई महिलाओं और बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला।

मलबे से बाहर निकालने के बाद अजीर खां की छोटी लड़की अर्सिया 7 वर्ष की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।जबकि पत्नी मेहनाज बानो लड़की तबस्सुम,लड़का जुनेद तथा सास नफीस फातिमा घायल हो गयी।गम्भीर रूप से घायल नफीस फातिमा को मवई चौराहा स्थित एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।सूचना पाकर राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार तथा हल्का लेखपाल मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *