Breaking News

सपा देती है सबको बराबरी का दर्जा – सुल्तान उल्लाह

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

13/06/2021 मवई अयोध्या – सपा एक सियासी पार्टी न होकर ” सर्वहारा समाज” के हितों का संरक्षक संगठन है। जिसका मकसद समाज के सभी तबकों को बराबरी का दर्जा व तरक्की के अवसर दिलाकर समता मूलक समाज कायम करना है। जो आपसी भाई चारे व मोहब्बत की फिजा कायम करने में मदद गार साबित हो, इसी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव हमेशा संघर्ष शील रहे हैं।

यह विचार सपा के दरिया बाद विधान सभा अध्यक्ष सुल्तान उल्लाह खां ने आईबीएन न्यूज संवाददाता से एक ख़ास मुलाक़ात में कहीं।उन्होंने कहा कि माननीय श्री अखिलेश यादव जी के अपने शासन काल में कई ऐतिहासिक फैसले विभिन्न वर्गो के कल्याण के लिए किए गए हैं। गरीबों के इलाज की सस्ती सुविधा दिलाने के लिए सपा सरकार ने सरकारी अस्पतालों में पर्चा बनवाने की फीस घटा कर सिर्फ एक रुपए कर दी।

 

बच्चियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप आर्थिक सहायता हेतु कन्या धन योजना लागू किया गया। और इसके साथ ही बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया गया था। किसानों की खेती लाभकारी बनाने के लिए उन्हें कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि 2022 विधान सभा चुनाव नजदीक है। सभी कार्यकर्ता मेहनत व लगन से आने वाले चुनाव में सपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखें,। जिससे 2022 में सपा का परचम लहराया जा सके।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *