Breaking News

थाना पुरन्दरपुर पुलिस टीम द्वारा हत्या में वांछित मुख्य अभियुक्त (२५००० इनामिया) को किया गया गिरफ्तार

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
दिनांक 28.5.2022 को सूरपार नर्सरी लेहडा मंदिर गेट के सामने जंगल में एक अज्ञात शव मिला । जिसकी शिनाख्त घटना स्थल पर मिले मोबाइल से चन्द्रभान चौधरी पुत्र रुद्रनारायण चौधरी निवासी वर्डपुर वार्ड नं 6 पङरहवा उर्फ कङजहिया थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 65 वर्ष के रुप में हुई । इस सम्बन्ध में श्री राजेन्द्र चौधरी पुत्र चन्द्रभान चौधरी निवासी उपरोक्त की लिखित सूचना पर थाना पुरन्दरपुर पर मु0अ0सं0 113/2022 धारा 302/201 भादवि0 दिनांक 29.5.2022 को रात्रि 01.15 बजे पंजीकृत हुआ। प्र०सूरि0 में वादी मुकदमा ने अपनी बहन ममता की हत्या के सम्बन्ध में वर्ष 2016 में थाना कपिलबस्तु में मुकदमा अपने बहनोई कृष्णमुरारी आदि के विरुद्ध न्यायालय ए0डी0जे0 01 सिद्धार्थनगर में मुकदमा विचारण के कारण नामजद एफआईआर कराया गया।

IMG 20220603 WA0029विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि वादी मुकदमा के बड़े भाई राधेश्याम चौधरी ने अपनी लडके संतोष चौधरी व नौकर बालअपचारी के साथ मिलकर खेत में  पिता चन्द्रभान चौधरी द्वारा हिस्सा न देने की बात को लेकर व निकट भविष्य में राजेन्द्र की पत्नी को सम्पूर्ण खेत लिखने(बैनामा) की आशंका होने पर दिनांक 27.5.2022 को 2.30 बजे दिन अपनी कार में बैठाकर पिता चन्द्रभान चौधरी को बीएसएनएल का टावर लगाने की बात का बहाना बनाकर लेकर निकला और षडयन्त्र के तहत शाम के समय फरेन्दा से बुजमनगंज रोड पर रेलवे क्रासिंग से आगे आल्टो कार यू0पी0-55 सी 2297 में ही पिता चन्द्रभान चौधरी की हत्या धारदार हथियार से करके उनके शव को जंगल में फेक दिया । प्रकाश में आये अभियुक्त राधेश्याम चौधरी को मुखबीर खास की सूचना पर मोहनापुर बाईपास से दिनांक 2.6.2022 को समय 16.00 बजे गिरफ्तार करके उनकी निशादेही पर नौगढ़ जाकर घटना में प्रयुक्त कार यू0पी0-55 सी 2297 को आर0एस0 टेन्ट हाउस से बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान किया गया ।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० सत्येन्द्र कुमार राय-थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज, प्र0नि0 जयप्रकाश सिंह यादव -स्वाट टीम महराजगंज ,उ0नि0 विवेक कुमार सिंह-थाना पुरन्दरपुर ,उ0नि0 मनोज सिंह यादव-स्वाट टीम महराजगंज ,हे0का0 सचिदानन्द बे-स्वाट टीम महराजगंज ,हे0का0 विद्याप्रसाद-स्वाट टीम महराजगज,का0 अजय यादव-स्वाट टीममहराजगंज का० शैलन्द्र त्रिपाठी-स्वाट टीम महराजगज, का0 हरिप्रताप यादव-थाना पुरन्दरपुर, का० शैलेश सरोज थाना पुरन्दरपुर  व का०प्रदीप यादव-थाना पुरन्दरपुर मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *