Breaking News

थाना चौक पुलिस द्वारा लकड़ी की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn24×7news
चौक महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज डा० कौस्तुभ के कुशल निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज निवेश कटियार के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दुबे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चौक द्वारा थाना क्षेत्र में हो रहे हरे वृक्षो की कटान और अवैध जंगली लकड़ी की तस्करी की रोकथाम हेतु टीम गठित की गयी थी, जिसके क्रम में आज दिनांक 03.06.2022 को उ0नि0 पंकज कुमार पाल, हे0का0 मुरलीधर यादव व का धर्मवीर चौहान हो0गा0 जोखन प्रसाद व हो0गा0 रामाज्ञा प्रसाद द्वारा अवैध हरे शीशम की 48 बोटा लकड़ी व एक अदद ट्रैक्टर मय ट्राली के साथ एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

IMG 20220603 WA0027जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 84/22 धारा 4/10 वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 उ0प्र0 व 3/4 अभिवहन अधिनियम में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी । गिरफ्तारी करने वाली टीम में,उ0निः पंकज कुमार पाल थाना चौक जनपद महराजगंज,हे0का0 भरलीधर यादव थाना चौक जनपद महराजगंज,का0 धर्मवीर चौहान थाना चौक जनपद महराजगंज ,हो0गा0 जोखन प्रसाद थाना चौक जनपद महराजगंज व होगा0 रामाज्ञा प्रसाद थाना चौक जनपद महराजगंज मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *