Breaking News

मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विकास भवन सभागार में ग्राम पंचायतो में किये जाने वाले विकास कार्यो का लिया जायजा

Ibn24×7news
महराजगंज
मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा विकास भवन सभागार में ग्राम पंचायतो में किये जाने वाले विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा के अन्तर्गत मेरा तालाब मेरी आजीविका, अमृत सरोवर, श्रम रोजगार, बाल बिकास परियोजना की आगंनबाडी केन्द्रों की कायाकल्प,कुषोषित बच्चों हेतु किचन गार्डेन, पोषण वाटिका जैसे अनेक कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर किया जाना, प्राथमिक विद्यालयों की कायाकल्प, गो-आश्रय स्थलो , कान्हा हाउस में निराश्रित पशुओं को भूसा पानी चारा तथा जिला पंचायत की पंचायत भवन, शौचालय, सामुदायिक शौचालय, बर्मी कम्पोस्ट, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास जैसे विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी। समीक्षा में विकास सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित में होने वाले कार्यो को समय से पूर्ण कराये तथा कोई भी कार्य मानक व गुणवत्तायुक्त होना आवश्यक है।उच्चाधिकारियो के स्थलीय सत्यापन व निरीक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही व कमियो को पाये जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में पी डी राजकरन पाल, डी सी मनरेगा अनिल चौधरी, जिला स्तरीय अधिकारी, सभी बीडीओ, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *