Breaking News
WhatsApp Image 2022 06 03 at 6.20.43 AM

मवई अयोध्या – घरेलू गैस का धड़ल्ले से हो रहा व्यावसायिक उपयोग प्रशासन बना मूकदर्शक

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

रूदौली तहसील क्षेत्र के ढाबों पर प्रतिबंध के बावजूद घरेलू गैस सिलेंडरों का धड़ल्ले से हो रहा है व्यवसायिक उपयोग। प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी इस मामले में बने मूकदर्शक। गैस का कामर्शियल कनेक्शन की आड़ में उनके होटलों,ढाबों व चाय पान की दुकानों का चूल्हा जल रहा है सस्ती गैस से।इसके बावजूद कामर्शियल यूज के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। हर दूसरे या तीसरे दिन व्यावसायिक यूज के लिए गैस रिफिल कराने वालों की पड़ताल तक नहीं होती।

रूदौली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहियापुल से लेकर रानीमऊ चौराहा तक व क्षेत्र के रूदौली नगर सहित भेलसर चैराहा के प्रतिष्ठित होटलों सहित क्षेत्र के दर्जनों होटलों व ढाबों पर बिना किसी रोकटोक के घरेलू गैस का खुलेआम दुरुपयोग होने के बावजूद अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।जबकि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यापारिक उपयोग कानूनन जुर्म है। इसे रोकने के लिए प्रशासन द्दारा छापेमारी की कार्यवाही तक नहीं की जाती है। जब इस सम्बंध में पूर्ति निरीक्षक रूदौली विनोद कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एसडीएम रूदौली के साथ बैठक करके एक टीम गठित कर क्षेत्र के ढाबों,होटलों आदि प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग करने वालों पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *