Breaking News

खेल के मैदान के बाउंड्री वॉल का हुआ शिलान्यास

Ibn24×7news
ठूठीबारी महाराजगंज
जनपद महराजगंज के ग्राम सभा ठूठीबारी के धर्मौली टोले में खेल के मैदान के बाउंड्री वॉल का नींव पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया ।

बताते चले कि शासन के मंशानुसार युवाओं के बीच खेल -कूद व फिटनेस को बढ़ावा देने हेतु जिलाधिकारी महाराजगंज सत्येन्द्र कुमार के सराहनीय पहल से ठूठीबारी को खेल मैदान का सौगात मिला जिसके बाउंड्री वॉल के विधिवत् मंत्रोचार के साथ ग्राम प्रधान अजीत कुमार उर्फ अजय व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त द्वारा नीव पूजन कर शुभारम्भ किया गया।

मनरेगा के तहत सरकार की इस योजना में तकरीबन 13.40लाख की बाउंड्री वॉल का शुभारंभ हुआ ।इस छोटे खेल के मैदान का निर्माण लगभग डेढ़ एकड़ में होना है ।इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव अब्दुल्लाह अंसारी, ग्राम पंचायत मित्र दुर्गेश कुमार, सहायक पंचायत विजय पाण्डेय, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष सचिन्द्र कुमार सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य अवधेश मद्धेशिया, अख्तर खान, रमेश चौधरी व अशोक गुप्त सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *