Breaking News

फरीदाबाद – पोषण अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश में पोषण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में जिला फरीदाबाद के एसजीएम नगर स्थित एफ ब्लॉक में आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया हुआ। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। आंगनवाड़ी केंद्र की संचालिका रंजू ने उपस्थित सभी महिलाओं को पोषण अभियान के बारे में जागरूक कर उन्हें पोषण अभियान के बारे में बताया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि वह किस प्रकार इस अभियान से जुड़कर अपने व बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकारों को दूर कर सकते हैं। जैसे सही समय पर टीकाकरण करवाना,महिलाओं व बच्चों में एनीमिया की कमी को देखना और बच्चों को संतुलित आहार प्रदान करना आदि के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक महिला खासकर दूध पिलाने वाली माताओं को अपने खाने-पीने की चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खाने में हमेशा संतुलित आहार ही लें। ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें। इसके अलावा हरी सब्जी,फल, दूध,दही,जूस का भी सेवन करना चाहिए। इस मौके पर उपस्थित सभी महिलाओं को शपथ भी दिलाई गई कि वह इस पोषण अभियान से जुड़कर अपने अपने बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल करें। उन्होंने बताया कि शासन व प्रशासन के आदेश पर पूरे प्रदेश और जिले में 1 से 30 सितंबर तक पोषण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस माह में आंगनवाड़ी वर्कर घर घर जाकर सभी महिलाओं को बच्चों में पोषण,एनीमिया की कमी, संतुलित आहार,साफ-सफाई व बीमारियों के प्रति जागरूक करेंगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी घरों तक जाकर महिलाओं को जागरूक करना है। इस मौके पर पूरे ब्लॉक से महिलाएं,आंगनवाड़ी वर्कर आदि मौजूद रही।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *