Breaking News
IMG 20220902 165332

साथी के पकड़े जाने पर लाश फेककर भागे युवक

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
जनपद महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कैथवलिया गांव के पास के सिवान में शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव देख सनसनी मच गई।

इस महिला के शव को कुछ लोग गुरुवार की रात में ही बाइक से लेकर कहीं जा रहे थे। दो बाइकों में से एक बाइक सवार के युवकों को लक्ष्मीपुर के लोगों ने संदेह के आधार पर पकड़ लिया तो महिला के शव को लेकर जा रहा बाइक सवार उसे कुछ आगे खेत में फेंककर फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह खेत की ओर गए लोगों ने शव को देख शोर मचाया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और अपने साथ रात में पकड़े गए युवकों में से एक युवक को लेकर मौके पर जांच-पड़ताल कर रही है। इस बाबत बताया जा रहा है कि पकड़े गए लोग नौतनवा क्षेत्र के कजरी गांव के हैं। दो बाइकों पर रात को ये कहीं जा रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मीपुर के लोगों ने संदेह के आधार पर पीछे वाली बाइक पर सवार दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सुबह जब महिला की लाश खेत में मिली तो पकड़े गए युवक से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ शुरू की। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए एक युवक का कहना है कि महिला ने आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *