Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 07 at 6.21.33 PM

गाजे बाजे के साथ निकला ठाकुर जी का रथयात्रा

सुशोभित रथ पर भगवान श्रीकृष्ण व भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा के दिव्य स्वरूप विराजमान थे

मीरजापुर। अहरौरा नगर के सत्यानगंज में स्थित राधा कृष्ण स्थल समिति मंदिर से रविवार की शाम को ठाकुर जी की भव्य शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ नगर में निकाली गई। रथयात्रा मेला में पुष्पों से सुशोभित रथ पर भगवान कृष्ण व राधा रानी और भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा के दिव्य स्वरूप विराजमान थे।

WhatsApp Image 2024 07 07 at 6.21.33 PM

फूलों से सुसज्जित रथ पर आरूढ़ ठाकुर जी के दिव्य स्वरूप को देख भक्त निहाल हो रहे थे। सत्यानगंज स्थित मंदिर के प्रांगण से भगवान ठाकुर जी को मंगल कामना के साथ रथ पर सवार कर पुजारी द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया । रथयात्रा नई बाजार से होते हुए कसरहट्टी बाजार, चौक बाजार, तकिया, टिकरा खड़ंजा, सम्मेत्तर से रामसगरा पहुंचा जहां थोड़ा विश्राम के बाद पुन: रथ का डोला और वापस मंदिर प्रांगण में आकर रुक गया।

रथयात्रा में पुजारी अमरेश चंद, पारस केसरी, राजकुमार अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, सुरेश जायसवाल, विजय वैध, सुनील अग्रहरी, विनीत, बचाउ, आशिष, विवेक, आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के दृष्टि से नक्सल एडिशनल एसपी ओपी सिंह, सीओ मुनेंद्र पाल सिंह, नायाब तहसीलदार ज्योती सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, नगर चौकी प्रभारी इंदु भूषण मिश्रा मय पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *