Breaking News

बेटी की शादी के लिए समर्पण उत्थान व एल यू सी सी सोसाइटी ने बढ़ाए हाथ

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

21/05/2021 मवई अयोध्या – रुदौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम वाजिदपुर में पत्रकार मुनीर अहमद के बेटी सुहाना बानो की शादी 22 मई 2021 को तय है लॉकडाउन के वजह से घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा था कि आखिर बेटी की शादी कैसे हो पाएगी यह जानकारी संस्था को 2 दिन पहले राम राज पत्रकार द्वारा प्राप्त हुई लॉक डाउन होने के बावजूद भी समर्पण उत्थान सोसाइटी व एल यू सी सी के पदाधिकारियों ने आपस मे फोन द्वारा संपर्क कर शादी के 1 दिन पहले ही समर्पण उत्थान सोसायटी एवं एल यू सी सी के पदाधिकारियों द्वारा ग्राम वाजिदपुर पहुंचकर बर्तन, घड़ी, वस्त्र,मिष्ठान ,सेनीटाइजर,साबुन,मास्क एवं ₹10000 नगद पुत्री के माता जी को प्रदान कर संस्था के सभी लोगों द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया गया।

इस मौके पर संस्था के संरक्षक डॉ अजय मोहन श्रीवास्तव, प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, महामंत्री राम सिंह, वरिष्ठ सदस्य अवधेश यादव, वरिष्ठ सदस्य अमित शर्मा एवं मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के जोनल मैनेजर संतोष कुमार मिश्रा, एरिया मैनेजर बसंत लाल गुप्ता, मनोज मौर्या रामू भारती, शाखा प्रबंधक दीनदयाल गुप्ता, मुकेश कुमार, आलोक कुमार मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *