Breaking News

जनपद अयोध्या के सभी थानों पर आतंकवाद विरोधी दिवस पर सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

21/05/2021 अयोध्या – श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या द्वारा आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय जनपद अयोध्या में पुलिसकर्मियों को आतंकवाद के खिलाफ शपथ दिलाई जनपद के सभी थाना/कार्यालय में शपथ दिलायी गयी।

आज दिनांक 21.05.2021 को जनपद अयोध्या के सभी थानो/कार्यालयों में आतंकवाद विरोधी दिवस पर सभी पुलिसकर्मियों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई गयी । –हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानवजाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति , सामाजिक सदभाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव-जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *