Breaking News

91 लोगों को उपलब्ध करवाई ऑक्सीजन गैस: यशपाल

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:उपायुक्त यशपाल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों को ऑक्सीजन गैस उपलब्ध करवाने का कार्य लगातार जारी है | उन्होंने बताया कि 91 लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए हैं | उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिन में ऑक्सीजन गैस की मांग में कमी आई है | उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी की टीम के द्वारा लोगों को अच्छी तरह से वितरण किया जा रहा है |

उपायुक्त ने बताया कि जिले मे पर्याप्त मात्रा मे ऑक्सीजन गैस उपलब्ध है जिसको भी ऑक्सीजन की आवश्यकता है वह सरकार द्वारा जारी पोर्टल oxygenhry.in पर अपना पंजीकरण करवा सकता है | फरीदाबाद जिले में जरूरतमंद को ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति का कार्यभार नोडल अधिकारी एसडीएम अपराजिता को बनाया हुआ है जिनकी देखरेख में प्रदीप कुमार,खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी,बल्लभगढ़,जिला रैडक्रॉस सोसाइटी,फरीदाबाद व विभिन्न विभागों के अधिकारियों व् कर्मचारियों की विभिन्न टीम बिना को कोताही बरते जरुरतमंदो को मांग अनुसार जल्द से जल्द ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवा रही है |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *