Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 08 at 10.08.23 PM

स्मार्ट फोन पाकर छात्राओं के चेहरे पर दिखी मुस्कान

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

आदर्श महिला महाविद्यालय के प्रांगण में मुख्यमन्त्री योजना के अन्तर्गत निःशुल्क स्मार्ट फोन का वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मवई अयोध्या/ जनपद अयोध्या के शिक्षा क्षेत्र रूदौली अन्तर्गत आदर्श महिला महाविद्यालय। जहानपुर से मुख्यमन्त्री योजना के अन्तर्गत निःशुल्क स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। शुक्रवार को रूदौली आदर्श महिला महाविद्यालय जहानपुर मे मौजूद मुख्यमन्त्री योजना के अन्तर्गत निःशुल्क स्मार्ट फोन का वितरण रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव द्वारा किया गया है। स्मार्ट फोन पा जाने के बाद छात्राओ के चेहरे पर खुशियो दिखाई दी, आदर्श महिला महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित मुख्यमंत्री स्मार्ट फोन वितरण समारोह में उपजिलाधिकारी रुदौली, कोतवाल रूदौली, बेसिक शिक्षा खंड अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक रामचंद्र यादव अपने कर कमलों द्वारा बच्चों को स्मार्टफोन वितरित किया।

रूदौली विधायक यादव ने स्मार्टफोन वितरित करते हुए कहा कि सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। मंच पर उपस्थित सभी अतिथिगण व आये हुए अभिभावक व स्कूल के प्रबंधक का आभार व्यक्त करता हूं। और छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं,उन्होंने कहा कि जनपद अयोध्या के सभी छात्र/ छात्राएं एजुकेशन के विषय में नंबर एक पर जा रही हैं। इस अवसर पर नया भारत दर्पण समाचार के जिला ब्यूरो चीफ अमरनाथ यादव, पवन कुमार, हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार जगदंबा श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार आशीर्वाद गुप्ता,आदर्श महिला महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती हेमलता पाठक, प्रबंधक राम कैलाश मौर्य, उपजिला अधिकारी रुदौली स्वप्निल यादव, कोतवाल रुदौली शशिकांत यादव, छात्राओं सहित अध्यापक, व अभिभावक की उपस्थिति रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *