रिपोर्ट ibn न्यूज टीम
घुघली/महराजगंज
घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर बल्डीहा गांव में सोमवार देर शाम कोल्ड्रिंक पीने से एक सात वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन लोगों की तबियत बिगड़ गयी सभी को नजदीकी सीएचसी घुघली में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक कोल्ड ड्रिंक पीने से एक परिवार के चार लोगों की तबियत खराब हो गई थी सभी को आनन-फानन में उनके परिजनों ने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने सभी को वापस घर भेज दिया। लेकिन घर आने के बाद उनमें से एक सात वर्षीय की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से घर में मातम पसर गया।
बच्ची की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। जल्दी बाज़ी में बाकी तीनों को इलाज के हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया।