Breaking News

जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे वार्डवासी धरने पर बैठे

रिपोर्ट अनिल जायसवाल
Ibn न्यूज़ महराजगंज

स्थानीय नगरपालिका के वार्ड नंबर 12 सेनानी नगर में गत कई सालों से जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों ने सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए।

IMG 20220426 WA0111
काफी प्रयास के बाद अधिशासी अधिकारी द्वारा समस्या का शीघ्र समाधान कराए जाने के आश्वासन पर 3 घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। धरने पर बैठे नित्यानंद त्रिपाठी, सभासद राजन विश्वकर्मा, सत्यम मालवीय, नर्वदेश्वर शर्मा, शिवम त्रिपाठी आदि वार्डवासियों का कहना था कि वार्ड में विगत दो सालों से जलनिकासी की समस्या चली आ रही है। बरसात के दिनों में गंदा पानी सड़कों पर पसरकर घरों में घुस जाता है। कई बार लिखित व मौखिक शिकायत किए जाने के बाद भी जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं। वार्डवासियों का कहना है कि अगर वार्ड में जलनिकासी की समस्या का त्वरित निदान नहीं हुआ तो पूरे वार्ड के लोग वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे। धरने की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव ने वार्डवासियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वार्डवासी मानने को तैयार नहीं थे। काफी प्रयास के बाद शीघ्र समस्या के समाधान के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *