Breaking News

रमजान का दूसरा अशरा शुरु,मगफिरत की दुआ करें

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:ऊंचा गांव जामा मस्जिद के इमाम मौलाना जमालुद्दीन का कहना है कि रमजान को तीन हिस्सों में रखा गया है। जिसमें पहला हिस्सा रहमत,दूसरा मगफिरत और तीसरा जहन्नम से निजात का होता है। पहला अशरा (दस दिन) समाप्त हो गया। अब मगफिरत का अशरा शुरू हुआ है। जिसमें अल्लाह अपने बंदों की मगफिरत करते हैं। तो वहीं अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली ने कहा कि रमजान माह पर रोशनी डालते हुए कहा कि रमजान के शुरू के दस दिन गुजारने के बाद अब दूसरा अशरा शुरू हो चुका है। जिसे मगफिरत का अशरा कहा जाता है। इसमें अल्लाह अपने बंदों की मगफिरत करते हैं और उनके गुनाहों को माफ करता है। इसी तरह तीसरा अशरा यानि रमजान माह के अंतिम दस दिन जहन्नम से निजात के होते हैं। इसलिए सभी को चाहिए कि वह रमजान के दूसरे अशरे में कसरत के साथ कुरआन की तिलावत करें और अल्लाह से मगफिरत की दुआ मांगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *