Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 11 at 5.54.40 PM

एसडीएम ने किया पोस्टर का विमोचन, विश्वभर में प्रसिद्ध भीनमाल की शान मोजडी रहेगी आकर्षण का केंद्र

जालौर महोत्सव : एसडीएम ने किया पोस्टर का विमोचन, विश्वभर में प्रसिद्ध भीनमाल की शान मोजडी रहेगी आकर्षण का केंद्र

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :- आगामी 15 से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाले जालौर महोत्सव के लिए शुक्रवार को उपखंड कार्यालय में जालौर महोत्सव पोस्टर का विमोचन किया गया । भीनमाल में इस बार हेलीकॉप्टर द्वारा शहरवासी करेंगे भीनमाल दर्शन , विश्वभर में प्रसिद्ध भीनमाल की शान मोजडी आकर्षण का केंद्र रहेगी ।
इस दौरान उपखंड अधिकारी जवाहर राम चौधरी, तहसीलदार रामसिंह राव, अधिशासी अधिकारी आशुतोष आचार्य मौजूद रहे।

यह होंगें आयोजन

जालौर महोत्सव के तहत 15 फरवरी को योग प्रदर्शन, शोभा यात्रा व झांकियां, हेलिकॉप्टर द्वारा नगर दर्शन, वॉलीबॉल प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं 16 फरवरी को रन फॉर भीनमाल, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, रस्साकस्सी प्रतियोगिता (प्रशासन बनाम नागरिक), रक्तदान कैंप, माघ पूजन मय काव्य गोष्ठी, रंगोली प्रतियोगिता, मिस व मिस्टर भीनमाल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके साथ हीं 17 फरवरी को समापन सत्र प्रातः 10 बजे विकास भवन में होगा। जालौर महोत्सव की तैयारियों को लेकर अलग-अलग कमेटी का गठन किया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *