Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 12 at 7.52.50 PM

तेज अधड व हवाओं बिजली का तार आपस में टकराने से वह टूटने से शॉर्ट सर्किट के चलते लगी भीषण आग

मांडलगढ़।

कस्बे से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 758 के किनारे सर्किट हाउस के समीप एक कार डेकोर की दुकान में तेज हवा और अंधड से बिजली के तार आपस में टकराकर टूटने एवं शॉर्ट सर्किट के चलते लगी भीषण आग में 25 लाख का माल जलकर खाक व 18 लाख का भवन निर्माण ध्वस्त हुआ। घटना की सूचना पर थाना अधिकारी शिवचरण मय जाब्ता व दमक्कल मौके पर पहुंची।

WhatsApp Image 2024 05 12 at 7.52.52 PM
आग इतनी भीषण लगी की डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद भी नगर पालिका की दमकल से काबू नहीं हो सकी ।उसके बाद भीलवाड़ा से दमक्कल को बुलाया गया। वापस दोनों गाड़ियों की 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। भीषण आग के कारण दुकान वाले भाग के लगभग संपूर्ण भवन की पट्टियां टूट कर नीचे गिर गई । भवन ध्वस्त हो गया और नजदीक का भवन भी क्षतिग्रस्त हुआ।

WhatsApp Image 2024 05 12 at 7.52.50 PM
कार डेकोर दुकान मालिक हीरालाल तेली ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी दुकान के सामने नीम का पेड़ है उसके ऊपर से बिजली की हैवी लाइन गुजर रही है जिसके तार ढीले पड़े हुए हैं व पेड़ की टहनियां बढ़ी हुई थी । शनिवार रात्रि लगभग 11 बजे बाद तेज हवाओं और अंधड के चलते बिजली के तार ऑपस में टकराए जिससे हुए शॉर्ट सर्किट के कारण एक तार टूट गया और आग लग गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *