Breaking News
da0b0998 8ca8 4a70 a93d ce39b8c8dc26

एसडीएम द्वारा तीन दिन से भूखे 11 वर्षीय लड़के से मिलकर की समुचित मदद

लड़के का मकान बनवाने के लिए समाजसेवी छोटु पटेल ने 1 लाख रुपये की धनराशि से की मदद

भुख से तड़प कर अचानक चौकी परिसर में आकर रोने लगा 11 वर्षीय लड़का, जिससे चौकी प्रभारी ने खुद मदद कर समाजसेवीयों से कराई थी मददda0b0998 8ca8 4a70 a93d ce39b8c8dc26

मीरजापुर। दिन बुधवार को 11 वर्षीय बालक अचानक अहरौरा थाना अन्तर्गत इमलिया चट्टी चौकी परिसर पर आकर रोने लगा था, तुरंत चौकी प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता ने पास के दुकान से मिठाई और समोसा खिलाया और ओढ़ने-बिछाने के लिए बिस्तर दी थी।

इस संदर्भ में शुक्रवार को
जिलाधिकारी के निर्देश पर चुनार उपजिलाधिकारी चंद्रभानु सिंह द्वारा पटीहटा गांव में स्थित भूख से तड़पे सुदामा से मिलकर अंत्योदय कार्ड, सरकारी आवास जैसे सभी सरकारी लाभ की योजना दिलाने की आश्वाशन दिया देते हुए कहा की लड़का सुदामा कक्षा 6 का छात्र है, पिता नारायन कि मृत्यु आठ-नौ वर्ष पहले हो गई थी और मां किरन मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जिसका घर भी गिर गया है। पालन पोषण करने वाला कोई नही है। लड़का सुदामा पटीहटा गांव में स्थित (काली जी मन्दिर) पर अस्वस्थ मां के साथ रहता है।3

और कहा कि लड़के को मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना के तहत चिन्हित किया गया है जिसे लाभान्वित किया जाएगा। सरकारी आवास, अंत्योदय कार्ड जैसे सभी लाभकारी योजना मिल सके जिसे प्रधान व संबधित को निर्देशित किया। और कहा कि सक्तेशगढ़ चुनार निवासी अजय पटेल उर्फ छोटु पटेल द्वारा मकान बनवाने के लिए तत्काल एक लाख रुपये की धनराशि से मदद की गई है, और आगे भी अच्छा मकान बनाने के लिए जो भी खर्च आएगा, आगे भी देंगे। और लाख रुपये, चौकी प्रभारी को दे दिया गया है ताकि मकान बन सके।
चौकी प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि जब तक हम चौकी में रहेंगे तब तक लड़के को समुचित मदद करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय (समाजसेवी), ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, लेखपाल, ब्लाक से आये सम्बंधित आदि लोग रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *