Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 03 at 2.15.05 PM

सर्दी मे पसीना छोड रहे दागी जिले की पुलिसिंग पर कसती जा रही राम बदन सिह की पकड़

टीम आईबीएन न्यूज़

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने शहर कोतवाल व थानाध्यक्ष सुहवल पर बड़ी कार्यवाही के बाद आज एक बार फिर पुलिस महकमे में सख्त कार्यवाही किया है। इस लगातार कारवाई से पुलिस विभाग मे जिम्मेदार जगह लगाये गये लोग सकते मे आ गये है.

नए आदेश के क्रम में भांवरकोल थाना के शेरपुर चौकी प्रभारी अशोक कुमार तिवारी को सेवराई चौकी प्रभारी बनाया गया है, वही थाना रेवतीपुर के उप निरीक्षक कुलदीप शर्मा को शेरपुर चौकी इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक आनंदी दिन को थाना नोनहरा और सुरेश कुमार यादव को थाना बहरियाबाद भेजा गया है। इलाका बदल कारवाई बिभाग की बडी चेतावनी की आहट से शुरू होती है.

पुलिस कप्तान ने सख्त कार्रवाई करते हुए सेवराई चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडेय, एसओजी प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के अलावा एसओजी के 3 हेड कांस्टेबल, 2 कांस्टेबल, जमानिया कोतवाली के 4 सिपाही एवं शहर कोतवाली के दो सिपाहियों समेत 14 को लाइन हाजिर किया है। जमानिया इलाका शराब तश्करी पशु तश्करी अन्य बिहार व वलिया जिलो की सटी सीमावर्ती इलाके भी पुलिस कप्तान के निगाह मे लगातार बने हुए है.

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *