Breaking News
IMG 20211204 163701

शराब सेल्समैनों ने वरिष्ठ व लोकप्रिय पत्रकार पर किया घातक हमला

 

Ibn न्यूज़ टीम सिसवा बाजार महराजगंज

सिसवा कस्बे में स्थित देशी शराब की दुकानों पर भोर से ही शराब बेचे जाने की खबर प्रकाशित किए जाने पर देशी शराब के सेल्समैनों ने बीती रात वरिष्ठ पत्रकार ओंकार कसेरा पर घातक हमला कर दिया।

IMG 20211204 163701

बताते चलें कि कस्बे के रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी सहित तमाम लाइसेंसी देशी शराब की दुकानों पर इधर कुछ दिनों से सेल्समैनों द्वारा पूरी रात दस रुपया अतिरिक्त लेकर शराब बेची जा रही थी। बेख़ौफ़ होकर पूरी रात शराब बिक्री में विभागीय संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस अनियमितता को लेकर हिन्दुस्तान समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार ओंकार कसेरा ने 3 दिसम्बर को “भोर से ही बिक रही देशी शराब, शौकीनों की बल्ले-बल्ले” नामक शीर्षक से खबर लगाया था। इस खबर से नाराज सिसवा रेलवे स्टेशन स्थित भट्ठी का मुनीब सुरेन्द्र खरवार, उसका भाई जितेंद्र तीन अज्ञात युवकों के साथ एक समारोह से लौट रहे ओंकार कसेरा पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।

IMG 20211204 163730

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरेन्द्र को मौके से हिरासत में ले लिया लेकिन जितेंद्र व तीन अज्ञात युवक भागने में सफल रहे। इस बाबत पुलिस ने पत्रकार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सच लिखना आये दिन पत्रकारों पर महंगा पड़ता जा रहा है लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि किसकी शह पर देशी शराब के सेल्समैनों ने पत्रकार पर जानलेवा हमला किया है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *