Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 07 at 8.28.38 PM

गुरुनानक के जयघोष के बीच निकली प्रभातफेरी

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। सिख धर्म के संस्थापक सतगुरू श्री गुरूनानक देव महाराज के प्रकाश पर्व की गूंज महानगर में दिखाई दे रही है| यूं तो गुरूनानक जयंती 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन होगा, लेकिन नामक नाम लेवा भक्त जन विगत कई दशकों से बीस-पच्चीस दिन पूर्व से ही दिवस विशेष को मनाने के भक्ति रस में डूब जाते हैं,जिसकी शुरुआत प्रभातफेरी से होती है| इसी क्रम में इस माह एक नवंबर से गुरुद्वारा जटाशंकर से प्रारंभ हुई प्रभातफेरी रविवार को छठें दिन अलसुबह भारी संख्या में गुरुनानक का जयघोष करते सड़कों से गुजरी तो भक्तों का अपने सतगुरू के प्रति श्रद्धा का अटूट विश्वास देखने लायक रहा|
बताते चलें कि रविवार को सुबह पांच बजे शहर के प्राचीन गुरूद्वारा जटाशंकर से प्रभात फेरी प्रभात फेरी प्रारंभ होकर सबसे पहले गोलघर गांधी आश्रम गली में तेजिंदर अरोड़ा, फिर शहर की वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती सुधा मोदी के बेतियाहाता स्थित आवास से होकर गुरूद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष जसपाल सिंह के तारामंडल स्थित आवास पर गई, जहां पूरे रास्ते नानक प्रेमियों ने भजन-कीर्तन व जयघोष से वातावरण को गुंजायमान रखा|
प्रभातफेरी जिस भी गई वहां पुष्प वर्षा से लेकर अरदास के साथ जलपान व प्रसाद वितरण से श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया|
प्रभात फेरी आयोजन के संचालक जगनैन सिंह नीटू ने बताया कि इस अवसर पर नगर विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल, पूर्व महापौर सत्या पांडेय, रजिंदर सिंह,चरनप्रीत सिंह मोंटू, गगन सहगल, धरमपाल सिंह, रघुबीर सिंह, दीपक सिंह, मनप्रीत सिंह रिंकू उप्पल, मनोज आनंद, परमिंदर रोबिन सिंह, इंद्रपाल चार्ली, जगदीप रूपा सिंह, अशोक मलहोत्रा, अरविंद हरि गुप्ता, अशोक मोदी,शमसाद राईन, मिन्नत गोरखपुरी, शाहीन शेख, सौरभ पांडेय, गुरमीत कौर, वंदना जायसवाल, डा. महेंद्र , राकेश श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, कमल जीत सिंह, जुगुल किशोर, एड. मुकेश, भारती मृगवानी, रूपा कौर, राजबीर कौर, शालू कौर, हृदयेश पुरी, मनजीत सिंह सहित भारी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *