Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 07 at 8.28.24 PM

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को किया रवाना

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर सेंटर ड्यूज इंटर कॉलेज से किया रवाना मतदाता पुनरीक्षण जागरूकता अभियान आजादी अमृत महोत्सव के तहत मतदाता पुनरीक्षण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस रैली का नेतृत्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना और सदर तहसीलदार बृज मोहन शुक्ला तहसीलदार न्यायिक नीलम तिवारी द्वारा किया गया।इस रैली में युवा वर्ग ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। जागरूक बनो, वोट दो तथा रूढ़ि वाद के बंधन तोड़ो, युवा महिला मतदाता जोड़ो के नारो के साथ लोगो को जागरूक किया । यह रैली सेंटर ड्यूज इंटर कॉलेज से निकल कर गोलघर इंदिरा बाल विहार होते हुए सदर तहसील पहुचा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम कुलदीप मीना ने बताया कि बीएलओ डोर टू डोर सर्वे करके लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने पर जोर दे रहे है। उन्होने कहा कि यह लक्ष्य बनाकर चलें कि युवा मतदाता व महिला मतदाता अधिक से अधिक हो, इसके साथ ही तहसीलदार द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप के इस्तेमाल का तरीका भी बताया। इसके साथ एनवीएसपी, नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल के द्वारा मतदाता बनने का तरीका भी बताएं गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीणा ने नए मतदाता छात्र छात्राओं को बताया कि आप घर बैठे ऑनलाइन अपना मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपना नाम दर्ज कराना है या अपने वोटर कार्ड में किसी गलती को सुधरवाना है तो चुनाव कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे वोटर आईडी कार्ड में सुधार का यह काम अब घर बैठे इंटरनेट की मदद से किया जा सकता है
इसके लिए बस आपको निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://www.nvsp.in पर जाकर नाम को शामिल करने या गलती सुधारने के लिए आवेदन करना होगा साइट पर निर्धारित फॉर्म भरकर यह काम किया जा सकता है।हर चुनाव से पहले वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है. इसलिए अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता ऑनलाइन अपडेशन की इस सुविधा का लाभ उठा सकते है
इसके अलावा भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने वेब आधारित एप्लिकेशन की भी शुरुआत की है. यह एप नए रजिस्ट्रेशन के बारे में एसएमएस अलर्ट के जरिए अफसरों को सूचित करता है
पहले चुनावी कार्यालय को घर-घर का सर्वे कराना पड़ता था इसमें बूथ स्तर के अधिकारियों की सेवाएं ली जाती थीं ये हर एक घर में जाकर लिस्ट में वोटरों के नाम और पते को जांचते थे. लेकिन अब नई ऑनलाइन सुविधा मतदाताओं और निर्वाचन अधिकारियों को लिस्ट को तेजी से अपडेट करने में मदद करेगी http://www.nvsp.in पर जाएं और अपने दस्तावेज अपलोड करें
एक पासपोर्ट आकार की तस्वीर.
पहचान पत्र-इसमें जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या हाई स्कूल की मार्कशीट शामिल है.
पते का प्रमाण-यह राशन कार्ड, आपका पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या फोन या बिजली-पानी का बिल हो सकता है।आप अपने अनुरोध की स्थिति को ऑनलाइन देख सकते हैं
आपका वोटर आईडी कार्ड एक महीने में रिलीज कर दिया जाएगा रैली में प्रमुख रूप से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के एसडीएम सदर कुलदीप मीणा सदर तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला तहसीलदार न्यायिक नीलम तिवारी नायब तहसीलदार वशिष्ठ नारायण वर्मा कानूनगो प्रदुमन सिंह कानूनगो वीर बहादुर सिंह अमीन योगेंद्र चौबे सहित सदर तहसील के समस्त लेखपाल कानूनगो व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *